रिपोर्ट - पंकज गुप्ता
सूरापुर/ सुल्तानपुर :--बिजेथुआ महोत्सव 2025 के पावन अवसर पर श्रद्धा और इतिहास का अद्भुत संगम देखने को मिला। विवेक तिवारी आवास पर जाकर भारतीय मुद्रा परिषद के सदस्य ध्रुव कुमार सेठ ने श्री तुलसी पीठाधीश्वर पद्मविभूषण जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज को एक दुर्लभ राम टंका (हनुमान प्रकार) सादर समर्पित किया।
यह टंका 18वीं शताब्दी का प्राचीन धार्मिक टोकन है, जो कांस्य अथवा तांबे की धातु से निर्मित है। इसका निर्माण क्षेत्र अयोध्या माना जाता है। यह मुद्रा भक्ति, मंगल और रक्षा का प्रतीक है तथा इसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है।
इस सिक्के के अग्रभाग पर भगवान हनुमान जी संजीवनी पर्वत के साथ अंकित हैं, जबकि पृष्ठ भाग पर भगवान श्रीराम का दरबार का अत्यंत सुंदर दृश्य उकेरा गया है। यह टंका केवल ऐतिहासिक धरोहर ही नहीं बल्कि श्रद्धा, आस्था और भारतीय संस्कृति की जीवंत पहचान भी है।समर्पण के इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे एक भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण बताया। बिजेथुआ महोत्सव के मंच पर यह समर्पण कार्यक्रम अत्यंत भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर राम विनय सिंह, अमरीश मिश्र, रितेश दुबे, कई लोग मौजूद रहे।

0 Comments