बरेली :-- बरेली जिले के भूता थाना क्षेत्र में बीती रात वैन और बस की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया तथा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात मथुरा से एक ईको वैन में 12 लोग सवार होकर पीलीभीत जा रहें थे। रात लगभग 1.30 से भूता थाना क्षेत्र के बाहरेपुरा बीसलपुर रोड पर सामने से आ रही बस (गाड़ी नम्बर UP14GT2864) से जा भिड़ी जिससे वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके कारण एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दस घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस के अनुसार हादसे का कारण तेज रफ्तार और गलत ओवरटेक लग रहा है पुलिस जांच कर सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

0 Comments