चंदौली में गो तस्करी का आरोपी सिपाही गिरफ्तार

 


चंदौली :-- जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के दिशा निर्देश पर चंदौली पुलिस ने गो तस्करी के मामले में संलिप्त एक सिपाही को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। जिससे जिले के पुलिस महकमे में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार चंदौली जिले के बिहार सीमा से सटे क्षेत्र में तैनात सिपाही धर्मेन्द्र यादव के अवैध कारोबार में संलिप्तता के शिकायत की जांच कराने पर आरोप की सत्यता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने उक्त सिपाही की गिरफ्तारी का आदेश दिया। जिसके बाद सैयद राजा पुलिस ने आरोपी सिपाही को बिहार सीमा से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। 

गिरफ्तार सिपाही पर आरोप है कि वह बिहार सीमा पर गो तस्करों की गाड़ीयों को चुपके से पास करा देता था। सिपाही की गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया है । यह कार्यवाही एसपी आदित्य लांघे का कड़ा सन्देश है कि तस्करी में संलिप्त किसी को बक्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments