चौकी पर दिवान का शराब पीनें का वीडियो हुआ वायरल

 


रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी / जौनपुर :--  थाना क्षेत्र के बड़ेरी चौकी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चौकी पर तैनात एक दिवान को शराब पीने और कटोरे में उड़ेलते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में पीले रंग की टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति बोतल से शराब उड़ेलते और स्वयं पीते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति बड़ेरी चौकी का दिवान पृथ्वी सिंह है। हालांकि यह करीब 28 सेकंड का वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि अब तक किसी अधिकारी द्वारा नहीं की गई है। वीडियो के प्रसार के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेजी से शुरू हो गई हैं। लोग इसे पुलिस विभाग के अनुशासन और छवि से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं विभागीय स्तर पर फिलहाल कोई आधिकारिक जांच या कार्रवाई शुरू होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल, श्री अवध डाटकाम इस वायरल वीडियो और इसमें किए जा रहे दावों की पुष्टि नहीं करता है। वही इस संबंध में नवागत थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने बताया कि अभी इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। सूचना प्राप्त होने पर दी जाएगी। वही बड़ेरी चौकी इंचार्ज ने कहा कि ऐसी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। यदि मामला सत्य होगा तो संबंधित जानकारी थाने से ही प्राप्त होगी। इधर, वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस विभाग ने इस मामले पर कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं की है।

Post a Comment

0 Comments