जौनपुर :-- जिले में केराकत थाना क्षेत्र के पसेवा गांव में सोमवार रात को शराब के सौ रुपए को लेकर हुई मारपीट में एक अधेड़ की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अरविंद चौहान (48) ने गांव के अलगू राम को शराब लाने के लिए सौ रुपए दिया। जब अलगू राम शराब नहीं ले आए तब अरविंद चौहान सौ रुपए वापस मांगने लगा जिसे लेकर दोनों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई जो बाद में मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान चोटहिल होकर बेहोश हो गया। लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत गए जहां चिकित्सकों ने अरविंद की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां जाते समय रास्ते में ही अरविंद की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। सूचना पर हमराहियों के साथ पहुंचे कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी सिंह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। |
0 Comments