प्रयागराज पत्रकार हत्या काण्ड में शामिल एक बदमाश पुलिस एन्काउन्टर में घायल


प्रयागराज :-- जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में  बृहस्पतिवार रात एक पत्रकार की हत्याकांड से जुड़ा एक बदमाश पुलिस एन्काउन्टर में घायल हो गया पुलिस घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराते हुए अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम सिविल लाइंस के हर्ष होटल के पास पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ पप्पू को कुछ लोगों ने झगड़े के दौरान चाकुओं से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पत्रकार को अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली तो हत्या में विशाल का नाम सामने आया। पुलिस ने चौतरफा घेराबंदी करके विशाल की तलाश शुरू की। एक जगह जब वह पुलिस से घिरा तो फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में तीन गोलियां लगीं। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कर दिया। पुलिस हत्या में शामिल बाकी आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments