फ्लिपकार्ट वेयरहाउस में लगी आग, भारी नुकसान

 


शाहगंज/ जौनपुर :-- जिले के शाहगंज नगर के खुटहन रोड पर स्थित फ्लिपकार्ट वेयरहाउस में बीती रात आग लगने के कारण वेयरहाउस में रखा लगभग आठ लाख का पार्सल सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एवं अग्नि शमन दस्ते ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त वेयरहाउस में बीती रात लोगों ने आग की लपटे देखी पुलिस को सूचित करते हुए लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगें। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस वेयरहाउस के ऊपर स्थित क्लीनिक और आस-पास की दुकान व अस्पताल को सुरक्षा के दृष्टिगत खाली कराया गया। पुलिस की सूचना पर खेतासराय एवं बदलापुर अग्निशमन केंद्र से चार अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के अनुसार प्रथम दृष्टया घटना का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है जांच के बाद सही कारण का पता लगेगा। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Post a Comment

0 Comments