जौनपुर :-- गुरुवार को सुबह लखनऊ वाराणसी मुख्य सड़क पर एक बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे बस खाई में पलट गई और दस यात्री घायल हो गए सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी से अयोध्या श्रीराम के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को गुरुवार सुबह सीहीपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दस श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बाकी नौ घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी के मुताबिक सभी श्रद्धालु आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं और श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में दर्शन के लिए वाराणसी से निकले थे। अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

0 Comments