दलितों को भूलकर भाजपा के लिए काम कर रही है मायावती - अजय राय

 



सुजानगंज /जौनपुर :- दलितों का सहारा लेकर राजनीति में आई मायावती इस समय दलितों के हित को पूरी तरह भूलकर भाजपा का गुणगान करते हुए भाजपा के लिए काम कर रही है उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सुजानगंज में जौनपुर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी प्रमोद सिंह के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश में दलितों पर अत्याचार हो रहा है और मायावती मुख्यमंत्री का गुणगान कर रही है।आज जब दलितों को सुरक्षा की जरूरत है तब मायावती मुस्लिम भाईचारे की बात कर रही है। बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबन्धन की सरकार बनने जा रही है। वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आठवें वेतन आयोग की मंजूरी को लेकर बताया कि यह मात्र जुमला है। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह, आरिफ खान, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments