गुरुवार को नोएडा में बीसीसीआई क्रिकेट में अंडर 16 का फाइनल ट्रायल खेलेंगे दिव्यांश पाण्डेय



जौनपुर :- जिले के युवा होनहार बालक ने गोरखपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीत कर बीसीसीआई क्रिकेट में चयन का 12वां ट्रायल पास किया है तथा गुरूवार को नोएडा में फाइल ट्रायल खेलेगा।

जी हां हम बात कर रहे हैं जिले के बदलापुर क्षेत्र के महमदपुर गुलरा गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पाण्डेय के पुत्र दिव्यांश पाण्डेय उर्फ छोटू की। छोटू के बड़े पिता सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि और फुर्तीला छोटू निश्चित रूप से एक दिन देश के लिए कुछ अच्छा करेगा। आगे बताया कि एक सप्ताह पूर्व छोटू गोरखपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में उनकी सैफई की टीम ने कानपुर को पराजित कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था । जिसमें छोटू नाबाद 51 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी।छोटू को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया था।

Post a Comment

0 Comments