दहेज हत्यारोपी सास ससुर गिरफ्तार



सुजानगंज/जौनपुर :-- स्थानीय पुलिस ने बीते मंगलवार की रात सुजानगंज क्षेत्र के कोदई का पूरा फरीदाबाद गांव में फांसी पर लटकती मिली विवाहित के भाई की तहरीर पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 258/2025 के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सुजानगंज फूलचंद पाण्डेय मय हमराह जितेश कुमार, अश्वनी पाण्डेय व महिला सिपाही पल्लवी सिंह के साथ आरोपी अमृत लाल विश्वकर्मा (55) तथा उनकी पत्नी हीरावती (50) को बदलापुर तिराहे से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments