रिपोर्ट - गणेश प्रसाद द्विवेदी
प्रयागराज :- जिले में 80 प्रधानों के खिलाफ चल रही जांच में हीलाहवाली करने वालों पर जिला अधिकारी के कड़े रुख के बाद जांच अधिकारियों की नींद टूटी है। जांच अधिकारियों में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, डीएसटीओ, उद्यान अधिकारी, दिव्यांगजन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, सीवीओ, कृषि अधिकारी, उप निदेशक कृषि प्रसार शामिल हैं। इन अधिकारियों के पास सबसे ज्यादा प्रधानों की जांच हैं। जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा के कड़े रुख पर इन अधिकारियों में कई तो अवकाश के दिन भी जांच करने पहुंच गए। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन के पास 13 प्रधानों के खिलाफ जांच है। ये जांच डेढ़ से दो वर्षों से उनके पास हैं, मगर अब तक रिपोर्ट नहीं दे सके हैं। इसी तरह जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी (डीएसटीओ), जिला उद्यान अधिकारी, जिला दिव्यांगजन व जिला समाज कल्याण अधिकारी की सात-सात जांच लंबित है। जिनकी रिपोर्ट ये अधिकारी एक से डेढ़ वर्षों बाद भी नहीं दे सके हैं।
जिले के कोरांव ब्लाक में भलूहा, जमुआ घूस, टौंगाकला, पवारी, भगेसर (पुरा गजनी), कूदर, सेमिरहा, कोलसरा, अमिलिया पाल, पड़रिया, खजुरी खुर्द, कुकरहटा, बसगड़ी, घूंघा । मेजा ब्लाक में खरका खास, गोपालपुर पाल पट्टी।
कल्यानपुर ब्लाक में हरगढ़, अखरी शाहपुर, कौहट, घोरी
प्रतापपुर ब्लाक में खखैचा, पिलखिनी, खानपुर डांडी,
धनूपुर ब्लाक में शाहपुर, बसगित पिपरी आमद भदोही, कुंदनपुर, बलापुर, साहपुर, कुकुढ़ा
होलागढ़ ब्लाक में रैया, सुल्तानपुर अकबर, देवापुर, कस्तूरीपुर, भगौतीपुर खुटहना
बहरिया ब्लाक में कुसुंगुर, भदरपुर उर्फ दीनापुर, चक अफजल उर्फ पुरेलीला, नूरपुर (देवापुर), बड़ौरा
मांडा ब्लाक में भौसरा नरोत्तम, बेरी, भवानीपुर, धरांव गजपति, पियरी
हंडिया ब्लाक में तारागांव, जराही, पिपरी (अमिलौटी), सराय कस्तुरिया
करछना ब्लाक में झीरी लच्छीपुर, हथसरा, चनैनी
सैदाबाद ब्लाक में बेनीपुर, बड़गांव, ब्यूर
चाका में: बलापुर, नरसिंहपुर, तिलखवार
कौंधियारा में: खीरी, सेमरी तालुका नुरवां
भगवतपुर में: मंदरी मंदर देह माफी, भीखपुर मेंड़वारा
सहसों में: मथुरा उर्फ पारनडीह, वजीरपुर चक काशीराम
मऊआइमा में : मदारी, मलखानपुर
शंकरगढ़ में : नौढ़िया उपरहार
श्रृंगवेरपुर धाम में पूरे उधौ बेलहा
कौड़िहार ब्लाक में आदमपुर (झोखरी)
फूलपुर में राजेपुर और उरुवा में बिगहनी ग्राम पंचायतों में जांच का कार्य होना है।

0 Comments