भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री मद्भागवत कथा सप्ताह


सुजानगंज / जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के कुन्दहां गांव में मुख्य यजमान श्री शारदा प्रसाद तिवारी व श्रीमती पार्वती देवी तथा कुल पुरोहित व कथा व्यास के दिशा निर्देश पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्री मद्भागवत कथा सप्ताह यज्ञ प्रारम्भ हुआ।

कलश यात्रा में गांव के गणमान्य  लोगों के अलावा गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया ।कथा वाचक श्री शैलेंद्र शुक्ला जी महाराज श्री धाम अयोध्या से पूरी टीम के साथ संगीत मय कथा कहने के लिए पहुंचे, और उनके दिशा निर्देशन में सारे मांगलिक कार्य क्रम सुचारु रूप चल रहें हैं   ।कार्यक्रम में तिवारी परिवार के अलावा क्षेत्रीय लोग शामिल हुए जिसमें रवि शंकर तिवारी शिवम शुक्ला, सुनील कुमार उपाध्याय, भाई लाल ,सुरेश शुक्ला, राजेश तिवारी आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

0 Comments