जौनपुर:-- थाना सुजानगंज पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले 06 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष सुजानगंज के देखरेख में उ नि घनश्याम सिंह मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु अ सं 284/2025 धारा 191(2),115(2),352,351(2),109 बीएनएस थाना सुजानगंज जौनपुर में वांछित आरोपी गण 1. विजय गौतम पुत्र रामराज उम्र करीब 30 वर्ष 2. विनोद गौतम पुत्र मोहनलाल गौतम उम्र करीब 48 वर्ष 3.शिवम गौतम पुत्र जियालाल गौतम उम्र करीब 20 वर्ष 4. दिनेश गौतम उर्फ सिंकू गौतम पुत्र मोहनलाल गौतम उम्र करीब 34 वर्ष 5. अभिषेक पुत्र सम्मेलाल गौतम उम्र करीब 19 वर्ष ग्राम हडवार थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर निवासीगण ग्राम हड़वार थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर 6. प्रदीप गौतम पुत्र भग्गन दास ग्राम डोमपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 23.10.2025 को चारो धाम बेलवार चौराहा से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए आरोपियों को चालान न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

0 Comments