तेजी बाजार/जौनपुर :-- तेजी बाजार थाना क्षेत्र के हैदरपुर बाजार में गुरुवार की शाम करीब 6 बजे एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा एक बीमार 8 वर्षीय बालक को लगाई गई सुई से उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने शव सड़क पर रख रोड जाम करते हुए हंगामा कर दिया। तोड़ फोड़ एवं आगजनी की भी घटना होने की की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास किया। जिले के उच्च अधिकारी एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया।
मिली जानकारी के अनुसार हैदरपुर निवासी शिव पूजन यादव के 8 वर्षीय पुत्र युग यादव के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे लेकर शाम को बाजार पहुंचे जहां देवी मेडिकल स्टोर के संचालक ने युग को एक इंजेक्शन लगाया। परिजनों का आरोप है कि कुछ देर बाद बालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया थोड़ी ही देर में परिजन और ग्रामीण बाजार में इकट्ठा हो गए। महिलाएं शव को सड़क पर रखकर लोहिन्दा बक्शा मार्ग पर जाम लगा दिया उघर गुस्साए ग्रामीणों ने मेडिकल स्टोर में तोड़ फोड़ करते हुए वहां खड़ी कार व बाइक को आग के हवाले कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पूर्व सांसद धनन्जय सिंह ने भी पहुंच कर मृतक के परिजनों को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं । सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी सीओ सदर परमानन्द कुशवाहा को दी। थोड़ी ही देर में बक्शा, बदलापुर, सिकरारा सहित चार थानों की फोर्स तैनात हो गई।

0 Comments