गोरखपुर में एक हैवान पिता अपनी दो नाबालिग बेटियों से किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार



गोरखपुर : जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में एक गांव की एक बेहद शर्मनाक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक हैवान पिता पर अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया जा रहा है सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पत्नी अपनी दोनों बेटियों के साथ थाने में पहुंची पति के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसकी गैरमौजूदगी में बेटियों के साथ दरिंदगी करता था जब बेटियों ने मां को अपनी आपबीती सुनाई और पति से सवाल किया गया, तो वह गुस्से में आग बबूला हो गया आरोप है कि उसने पत्नी और बेटियों की पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने बताया कि उसकी शादी 20 साल पहले हुई थी बाद में उसे पता चला कि पति की एक और पत्नी थी, जिसकी कुछ साल पहले मौत हो गई। इसके बाद उसने तीसरी शादी की और उससे भी बच्चे हैं । शराब के नशे में वह आए दिन मारपीट करता है।

आरोप है कि उसकी हैवानियत यहीं नहीं रुकी, वह अपनी बेटियों को भी नहीं छोड़ता है महिला ने बताया कि आरोपी घरों में इलेक्ट्रॉनिक सामान ठीक करता है घर का खर्च चलाने के लिए महिला काम करती है उसका आरोप है कि घर में नहीं रहने पर पति बेटियों के साथ ज्यादती करता है बेटियों को डराने के लिए वह उनकी पिटाई भी करता है ताकि वे चुप रहे।

इस मामले में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पीड़िताओं के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments