प्रिंसिपल पर छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार और टार्चर का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत


शाहगंज/जौनपुर :--  क्षेत्र के एक विद्यालय में प्रिंसिपल पर छात्रा के अभद्र व्यवहार एवं मानसिक रूप प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। परिजन ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर के पूर्वी कौड़िया निवासी नगर पालिका के सभासद मनीष कुमार जायसवाल ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल और उच्च अधिकारियों के यहां शिकायत में आरोप लगाते हुए  कहा की क्षेत्र के सेंट जॉन्स स्कूल के प्रिंसिपल राज बल्लभ श्रीवास्तव एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।जिससे छात्रा का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है।जब मामले की शिकायत छात्रा ने अपने अभिभावकों से की तो अभिभावक स्कूल पहुंचे और उक्त प्रिंसिपल से पूछा तो आरोप है प्रिंसिपल ने अवैध रूप से पैसे की डिमांड की और न देने पर स्कूल से नाम काटने की धमकी दी गयी।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया की स्कूल की को आर्डिनेटर कंचन दीक्षित द्वारा फोन कर पैसे की डिमांड की जा रही है।और कहा जा रहा है की अगर पैसा नही दिया तो छात्रा को स्कूल आने से रोक दिया जाएगा। सभासद मनीष कुमार जायसवाल ने शासन प्रशासन से कठोर कार्यवाही मांग करते हुए अवैध वसूली और प्रिंसिपल और संचालक के जांच कर उचित कार्यवाई की जाए।

Post a Comment

0 Comments