एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस

 


रिपोर्ट - विजय बाजपेयी 

नानपारा/बहराइच। बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस 2025 के अवसर पर भारत नेपाल सीमा पर स्थित आई.सी.पी रुपईडीहा के कॉन्फ्रेंस हॉल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में वरिष्ठ नागरिक का कोई विकल्प नहीं है यह हर्ष का विषय की आज लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर हमें आमंत्रित किया गया है। एसडीएम ने अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और आशा व्यक्त की लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रुपईडीहा में उसके इतिहास में पहली बार नागरिक का सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है यह अलख लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जलाई गई है यह रूपईडीहा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी द्वारा 92 वर्षीय लाल केदारनाथ अग्रवाल को समाजसेवी जो पिछले 50 वर्षों से समाज के उत्थान व रामलीला के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं उनको परिवार सहित अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर लैंड पोर्ट रूपईडीहा के वरिष्ठ नागरिक इंस्पेक्टर (सेवानिवृत्त) राजकुमार वर्मा व सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर राम निरंजन को भी सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में कस्टम के सुप्रीटेंडेंट धर्मेंद्र शशांक इंस्पेक्टर अनुराग श्रीवास्तव प्लांट क्वॉरेंटाइन के सहायक निदेशक डॉक्टर प्रदीप कुमार एसएसबी के इंस्पेक्टर भारत पाठक बी.ओ.आई के राम अवध सिंह ने भाग लिया उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुष्कर राय अरुण रमन विवेक श्रीवास्तव ओमपाल सिंह अमित सिंह व नरेंद्र दुबे का विशेष सहयोग रहा । आई.सी.पी के प्रबंधक सुधीर द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया व वरिष्ठ नागरिकों को उचित सम्मान व सुरक्षा देने के संबंध में विचार गोष्ठी की गई।

Post a Comment

0 Comments