मदरसे में बन्द मिली 40 छात्राओं में से 23 का परिषदीय विद्यालयों में हुआ प्रवेश



गोण्डा व श्रावस्ती के बीएसए को भेजा गया पत्र 

बहराइच । उप जिलाधिकारी पयागपुर द्वारा 24 सितम्बर 2025 को ग्राम पहलवारा अन्तर्गत पटिहाट चौराहे के निकट मदरसा जामिया गाजिया गुलशने गौसुलवरा कुललियातुल बनात मदरसे की जांच में 40 नाबालिग बच्चियां बन्द पायी गयी थी। बरामद 40 बच्चियों में से 23 बहराइच, 12 श्रावस्ती व 05 जनपद गोण्डा की थी। मदरसे से बरामद छात्राओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया गया था कि मदरसे से बरामद बच्चियों का प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में करा दिया जाय। डीएम के निर्देश पर जनपद बहराइच की सभी 23 छात्राओं का प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में करा दिया गया है। जबकि गोण्डा व श्रावस्ती की छात्राओं के विद्यालयों में प्रवेश दिलाये जाने के सम्बन्ध में बीएसए की ओर से सम्बन्धित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को अनुरोध पत्र भी भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments