सास, ससुर सहित पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज


सुजानगंज/ जौनपुर :-- सुजानगंज थाना क्षेत्र के फरीदाबाद कोदई का पूरा गांव में मंगलवार की फांसी पर लटकती मिली महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सास ससुर सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

बताते हैं कि मंगलवार की रात फरीदाबाद के कोदई का पूरा में विजय कुमार की पत्नी लक्ष्मी फांसी का फंदा लगाकर जान  दे दी थी। मृतका के भाई राजेश की तहरीर पर पति,सांस, ससुर,जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही करने में लग गयी हैं।

Post a Comment

0 Comments