ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस




रामपुर / जौनपुर :--  स्थानीय थाना क्षेत्र के अकरा मोड़ पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रीतेश पटेल (30) पुत्र लालमन पटेल निवासी रसुलहा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, प्रीतेश पटेल अपनी बाइक से रामपुर से घर जा रहा था, तभी उल्टी दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में उसका दाहिना पैर कट गया था। परिजन उसे इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए, जहां मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गई। अभी तक ट्रैक्टर और चालक का पता नहीं चल पाया है।

घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments