कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए महाभारत में 'कर्ण' पंकज धीर


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। जिसमें जाने-माने एक्टर महाभारत में दानवीर कर्ण का अभिनय करने वाले पंकज धीर के कैंसर से जंग हार जाने की बात हो रही है।

 बताते हैं कि बीआर चोपड़ा का मशहूर सीरियल महाभारत में कर्ण का किरदार निभाया था जो आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है। पंकज धीर को पहले कैंसर था, जिसे उन्होंने कुछ समय के लिए हरा दिया था। लेकिन बीते कुछ महीनों में उनकी बीमारी फिर से लौट आई। उनका स्वास्थ्य काफी नाजुक था और बिमारी के चलते उन्हें एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था। लाख कोशिशों के बावजूद पंकज को नहीं बचाया जा सका। 

उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने की है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और सेलेब्स उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments