टेंपो पलटने से पांच लोग घायल, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा

रामपुर /  जौनपुर :--  रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर बाजार में एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना की वजह बाइक सवार को बचाने की कोशिश बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गंधौना मधुपट्टी गांव के निवासी अरविंद मिश्रा उर्फ पिंटू यादव नगर बाजार में लिंक रोड से अचानक सड़क पर आ गए। सामने बाइक सवार को देखकर टेंपो चालक बाइक को बचाने में अनियंत्रित हो गया और सड़क पर ही पलट गया।

घटना में नरहरपुर गांव के अच्छे लाल शर्मा, उनकी पत्नी सुधा, बेटा सनी और दो अन्य लोग घायल हो गए। टेम्पो सवार सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर में चल रहा है। बाइक सवार अरविंद मिश्रा उर्फ पिंटू मछलीशहर तहसील में कानूनगो पद पर तैनात हैं।

Post a Comment

0 Comments