लापता लड़कें को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

  


रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी / जौनपुर :- स्थानीय थाना की पुलिस ने 15 वर्षीय लापता नाबालिग लड़के को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। 

  गौरतलब हो कि, कांटी गांव निवासी रंग बहादुर सरोज का पुत्र अभिनव सरोज बीते 24 अक्टूबर को घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद बाद पिता की तहरीर पर बरसठी थाने में मुकदमा संख्या 222/2025 धारा 137(2) बीपीएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी जांच उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पाण्डेय को सौंपी गई। पुलिस टीम ने सूचना तंत्र को सक्रिय कर लड़के की तलाश शुरू की और लगातार प्रयास के बाद 30 अक्टूबर को नाबालिग लड़के को जंघई रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments