अधर्मी में धर्मी के मारी ठोकर, होने लगा विनाश
सुजानगंज/ जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के मोहरियांव गांव में आदर्श रामलीला धर्म मंडल समिति के तत्वावधान में चल रहे श्री राम लीला मंचन के चौथे दिन भक्त हनुमान एवं प्रभु श्री राम की नर लीला देखकर दर्शकों खूब जयकार लगाया।
राम सुग्रीव मित्रता के बाद प्रभु श्री राम ने मित्र की सहायता करके के लिए छुप कर बालि का वध किया। भक्त हनुमान जी भगवान की सेवा करने के लिए समुद्र लांघकर लंका में प्रवेश किया और वहां प्रभु का प्रभाव दिखाने के लिए रावण की लंका को जलाया। जिसके बाद दर्शकों ने जमकर जयकारा लगाया। अधर्मी रावण को जब धर्म ज्ञानी विभीषण ने समझाने का प्रयास किया तो रावण ने उन्हें ठोकर मारकर राज्य से निकल दिया परिणामस्वरूप रावण का विनाश शुरू हो जाता है।
लंका दहन के बाद रामदल में पहुंचे हनुमान

0 Comments