ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

 


खेतासराय जौनपुर। शनिवार की देर शाम खेतासराय रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के समीप तार गहना गांव के पास ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए भेज दिया।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार राधेश्याम बिन्द पुत्र किशुन बिन्द निवासी चक शाहग्यास मनेछा शनिवार को सुबह  कुछ कहा सुनी के बाद घर से निकले थे कुछ देर के बाद खोजने निकले परिजनों ने देखा अयोध्या वाराणसी राज्य मार्ग के मनेछा मोड पर चाय की दुकान पर बैठे थे तो परिवार वाले घर चले गए क्योंकि अक्सर वह नाराज होकर घर से निकल जाया करते थे रात्रि में किसी के ट्रेन से कटने की सूचना पाकर परिजन थाने पर पहुंचे जहां उनकी  20 वर्षी पुत्री निशा बिंद ने पहचान किया कि यह व्यक्ति हमारे पिता है पुलिस ने पहचान स्पष्ट होने पर शव को मर्चरी हाउस भेज दिय। मृतक अपने पीछे पत्नी सात बच्चों का परिवार छोड़ गया। निशा 20, आशा 17,ऊषा 15, दीपक 12 जो कि अविवाहित है जबकि तीन बड़ी लड़कियों की शादी हो चुकी है। पत्नी निर्मला का रो रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments