सुजानगंज / जौनपुर :-- क्षेत्र के ग्राम पंचायत अचकारी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी पूनम (32)पत्नी जितेन्द्र दुबे अपने सास के साथ रहती थी।शाम को भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चली गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मायके वालों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। मृतक पूनम का एक 10 साल का बेटा है। पति जितेंद्र रोजी-रोटी के चक्कर में बाहर रहता है।उनके तीन भाई शैलेंद्र सर्वेश तथा धर्मेंद्र अपने-अपने बाल बच्चों के साथ बाहर रहते हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी।

0 Comments