इटावा सड़क हादसे में मृत व्यक्ति का शव घर पहुंचते मचा कोहराम,भतीजा घायल

मृतक बब्बन की फाइल फोटो 

सुजानगंज/ जौनपुर :-- दिल्ली से घर आते समय सैफई में हुई बस दुर्घटना में मृत व्यक्ति का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया जबकि दुर्घटना में घायल भतीजें का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सुजानगंज क्षेत्र के बाल्हामऊ निवासी बब्बन पुत्र इंद्रपाल सिंह उम्र  40 वर्ष तथा उनका भतीजा अजय सिंह पुत्र सुभाष सिंह दिल्ली से एक टूरिस्ट बस में बैठ कर अपने गांव बाल्हामऊ, सुजानगंज जौनपुर आ रहे थे। सैफई,इटावा के पास बस की एक डंपर से टक्कर हो गई , जिसमें बब्बन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा अजय सिंह पुत्र सुबाष सिंह घायल हो गया। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर परिजन सैफई पहुंचे, तथा शव को लेकर घर बाल्हामऊ पहुंचे। शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। इस खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बब्बन पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके एक चार वर्ष की पुत्री है। पत्नी रोशनी का रोकर बुरा हाल है। भाइयों में सुभाष सबसे बड़े हैं, जिन्होंने पिंडदान किया तथा अंतिम संस्कार के लिए प्रयाग ले गए ।अजय सिंह उसी टूरिस्ट बस मे ड्राइवर है ।छुट्टी पर चाचा के साथ घर आ रहा था।

Post a Comment

0 Comments