रिपोर्ट- नौशाद मंसूरी
शाहगंज (जौनपुर)। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र बुधवार को ग्राम सीधाई स्थित गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धा पूर्वक गौमाता की पूजा-अर्चना कर गुड़, केला और हरा चारा खिलाया।
डीएम ने गौशाला में सेवा दे रहे कार्मिकों व सफाईकर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके निःस्वार्थ सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का यह पर्व गो सेवा, संरक्षण और संवर्धन की भावना को सशक्त करने का अवसर है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की सभी गौशालाओं में आज गो पूजन कार्यक्रम नामित नोडल अधिकारियों की देखरेख में संपन्न किया जा रहा है, जिससे गोवंश संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़े।
कार्यक्रम के बाद डीएम ने उपस्थित बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर ग्रामीणजन, स्थानीय अधिकारीगण व बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे और गोवर्धन पूजा की खुशियां साझा किया।

0 Comments