मशीन के पट्टे में फंस कर युवक की हुई दर्दनाक मौत

 


रिपोर्ट - विजय बाजपेयी 

नानपारा/बहराइच :-- रामगंव थाना किशुनपुर मीठा गांव में बुधवार शाम कारखाना चलाते समय युवक की पट्टे में फंसकर हुई दर्दनाक मौत हो गई जिससे घर में मचा कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना रामगंव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत किशुनपुर मीठा गांव निवासी भकलू गुप्ता उम्र लगभग 30 वर्ष कारखाना लगाकर आंटा चक्की व तेल पेराई की मशीन लगाकर अपने परिवार का जीवन यापन करता था रोज की तरह वह बुधवार की शाम लगभग 6 मशीन चला कर काम कर रहा था तभी अचानक भकलू पट्टे में फस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कोहराम मच गया इस घटना को लेकर गांव में शोक लहर छाई हुई है। रामगंव थानाध्यक्ष मदनलाल ने बताया कि स्पेलर में फंसकर भकलू गुप्ता की मौत हो गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments