रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी / जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के कांटी गांव का 15 वर्षीय किशोर शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया परिजन काफी खोजबीन किये लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका तो परिजनों ने थाना पर आकर लिखित सूचना दिया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिनव सरोज पुत्र रंग बहादुर सरोज शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे घर से बाजार के लिए निकला लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आया परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चल सका।
थाना प्रभारी देवानंद रजक ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही है किशोर को जरौना रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था संभावना है कि वह किसी ट्रेन से बाहर गया हो।

0 Comments