जौनपुर :-- जिले के सार्वजनिक इंटर कालेज मुंगराबादशाहपुर में आयोजित माध्यमिक विद्यालय जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 संपन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सिरसी बरईपार जौनपुर के छात्र छात्राओं के द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया जिससे सदर तहसील को ओवरऑल चैंपियन (सर्वश्रेष्ठ विजेता) घोषित किया गया। राष्ट्रीय इंटर कालेज सिरसी की टीम ने प्रतियोगिता में 12 गोल्ड ,25 सिल्वर ,15 ब्रोंज मेंडल जीता है।
सीनियर बालिका वर्ग में चैंपियन तथा जूनियर बालिका वर्ग में चैंपियन व जूनियर बालक वर्ग में चैंपियन के साथ दो व्यक्तिगत खिलाड़ियों को चैंपियन घोषित किया गया।
हैमर थ्रो के सीनियर बालिका वर्ग में शिवांगी गौतम को गोल्ड , खुशी को सिल्वर , जूनियर में श्रेयांशी पाठक को गोल्ड व अंशिका पटेल को सिल्वर मेडल मिला। डिस्कस थ्रो में रीमी मौर्य ,अनुष्का पटेल ,नैंसी ,निशू तथा भाला फेंक में रोशनी बानो और शिवांगी गौतम,ऊंची कूद में डिंपल, निशु, सपना ,अनुप्रिया पटेल विजई रही।गोला फेक में नेहा, उन्नति, रोशनी ,मीनाक्षी,लम्बी कूद में अनुप्रिया पटेल,शीतल,डिंपल को क्रमशः गोल्ड ,सिल्वर,कास्य पदक मिला।
विद्यालय वापसी पर शनिवार को राष्ट्रीय इंटर कालेज सिरसी के प्रांगण में प्रार्थना सभा के दौरान विधायक के प्रबंधक डॉ विनय कुमार सिंह तथा प्रधानाचार्य डा राकेश कुमार सिंह ने सभी विजेता छात्र/छात्राओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किया । इस अवसर पर सभी अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे ।
0 Comments