रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी / जौनपुर :-- अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक अदद हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार क्षेत्र में वांछित आरोपियों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि बीते जून माह में बारीगांव बाजार से चोरी हुई मोटरसाइकिल से दो युवक मियाचक बाजार से सरसरा की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर सरसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से दोनों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान धीरज गिरी (21 वर्ष) पुत्र राजेश्वर गिरी निवासी बैजूपुर थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज तथा प्रीतम गिरी (18 वर्ष) पुत्र लवकुश गिरी निवासी हंसिया थाना बरसठी, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों थाना बरसठी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 111/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में वांछित थे। पुलिस ने इनके पास से बरामद मोटरसाइकिल का नंबर UP62CJ3346 तथा चेसिस नंबर MBLHAW116MHF55944 बताया है। बरसठी पुलिस की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, कांस्टेबल शेर बहादुर यादव, कांस्टेबल संदीप कुमार पटेल एवं कांस्टेबल वकील चौहान की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 Comments