जे पी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को दी गई अग्नि शमन की जानकारी

 


जौनपुर :- जिले के जे पी इंटरनेशनल स्कूल, सुजानगंज में अग्निशमन विभाग द्वारा आगामी दीपावली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय जौनपुर के आदेश के अनुपालन एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी जौनपुर के दिशा निर्देशन में सतहरिया फायर स्टेशन प्रभारी अनिल यादव अपनी पूरी टीम के साथ आग से बचने की सावधानियों को बच्चों को बताया। प्रभारी महोदय ने आग लगने के पश्चात् यदि कमरे में धुआं ही धुआ भरा है और उसमें फंसे हुए हैं तो उससे बचने के तरीके बताए। आतिशबाजी से जलने पर व्यक्तियों को कंबल लपेटकर बचाया जा सकता है। किसी के कपड़े में आग लग गई है तो भागना नहीं चाहिए। भागने से आग और फैलती है। पटाखे फोड़ते समय किन-किन सावधानियों को करना चाहिए उसको बताया। उन्होंने बताया कि हम अपने बड़ों के संरक्षण में ही पटाखे फोड़े ।खुले स्थानों में ही पटाखे फोड़ने  चाहिए। इस प्रकार आग से बचाव की जानकारियां दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति सिंह, फायरमैन सुधाकर ,फायरमैन अनिल एवं विपिन तथा विद्यालय के सभी अध्यापक, वाहन चालक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments