बाबा गुरुदेव बालिका इण्टर कॉलेज इटहा में छात्राओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी

  


रिपोर्ट - विजय बाजपेयी 

नानपारा :- बहराइच। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत नानपारा महिला थानाध्यक्ष कल्पना सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को बाबा गुरुदेव बालिका इण्टर कॉलेज इटहा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सभी शिक्षकों की उपस्थिति में छात्राओं को महिला सुरक्षा,अपराधों से बचाव और सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिला थानाध्यक्ष कल्पना सिंह ने बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए महिलाओं पर हो रहे अपराधों के प्रति उन्हें जागरूक किया। उन्होंने आत्मरक्षा और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मांगने टोल फ्री नंबर की जानकारी दी जिसमें महिला संबंधी अपराध/शिकायत के लिए 1098,1090, 1076, 112, 181, 108 साइबर संबंधित अपराध के लिए 1930 इसके अलावा, छात्राओं को गुड टच और बैड टच के विषय में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। महिला आरक्षी अर्चना यादव ने सभी छात्राओं को निडर रहने की बात कही और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दिए गए हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने पर जोर दिया। पुलिस टीम ने बालिकाओं से उनकी निजी व शैक्षणिक समस्याओं के बारे में भी पूछताछ की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस टीम ने सभी छात्राओं से कहा कि यदि किसी के मन में कोई प्रश्न है तो वह पूछ सकता है डरने की जरूरत नहीं है अगर किसी भी प्रकार की रास्ते में या कहीं पर दिक्कत आती है तो आप उसको छुपाएं मत विद्यालय में अपने अध्यापकों को बताएं माता-पिता को बताएं महिला थाने में इसकी सूचना दें आपकी हर सम्भव मदद की जाएगी।कार्यक्रम के दौरान महिला थानाध्यक्ष कल्पना सिंह,आरक्षी अर्चना यादव,प्रतिमा,पवन कुमार यादव,चंदन कुमार सिंह व विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments