सुजानगंज / जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के गोल्हनामऊ गांव में एक तीस वर्षीय महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी प्रिया सिंह पत्नी इन्द्रेश सिंह आज सुबह नहा धोकर पूजा करने के पश्चात रूम में जाकर अंदर से दरवाजा बंद करके पंखे से लटक कर फांसी लगा ली।चाय पीने को लेकर परिवार जन खोजते हुए रुम तक गये तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खि़डकी से देखने पर पंखे से महिला लटकी दिखी। मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गयी ।गांव वालों तथा पुलिस के सामने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। मृतका की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी जिनकी एक वर्ष की बच्ची भी है ऐसी घटना से घर परिवार के साथ पूरा क्षेत्र गम में है। फोरेंसिक टीम के प्रभारी सुभाष सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर शव की जांच पड़ताल किए हैं।थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

0 Comments