रिपोर्ट - नौशाद मंसूरी
शाहगंज(जौनपुर)। विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़े बकायेदारों और फर्जी तरीके से बिजली का दोहन करने वालों में हड़कंप मच गया । बुधवार को विद्युत उप खण्ड शाहगंज के जे ई रामप्रकाश गुप्ता और राजकुमार सिंह की दो अलग अलग टीमों ने नगर और आसपास के क्षेत्रों में सघन बिजली चेकिंग अभियान चलाया।जिसमे 10 हजार से 50 हजार तक के बिजली बकायेदारों के कुल 18 बिजली कनेक्शन का विच्छेदन किया गया।और कुछ बकायेदारों ने कुल 65 हजार बिजली का बकाया बिल मौके पर जमा किया। वहीं चेकिंग अभियान से हड़कंप मचा रहा।कुछ दुकानदार तो अपनी दुकान का शटर गिराकर फरार हो गए और एक दूसरे से मामले की जानकारी लेते रहे। अभियान में बाबूराम बाबू, विकास चौरसिया, शैलेन्द्र प्रजापति, विजय कुमार यादव, जसवंत सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

0 Comments