ड्यूटी के दौरान मुख्य आरक्षी की मौत, साथियों ने दी श्रद्धांजलि


 बदलापुर/ जौनपुर :-- थाना बदलापुर में तैनात मुख्य आरक्षी लल्लन प्रसाद का ड्यूटी के दौरान अचानक निधन हो जाने से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके असमय निधन की खबर से समूचा पुलिस विभाग स्तब्ध हो गया।

मुख्य आरक्षी लल्लन प्रसाद के पार्थिव शरीर को रिजर्व पुलिस लाइन, जौनपुर लाया गया, जहां पुलिस अधीक्षक जौनपुर सहित समस्त जौनपुर पुलिस परिवार के अधिकारियों एवं जवानों ने दिवंगत साथी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मौन धारण किया तथा सलामी देकर शोक संवेदना व्यक्त की। कई सहकर्मी साथी उनकी कार्यनिष्ठा और सहज स्वभाव को याद कर भावुक हो उठे। पुलिस साथियों ने कहा कि मुख्य आरक्षी लल्लन प्रसाद अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव समर्पित रहे। ड्यूटी के दौरान उनका निधन पुलिस सेवा के प्रति उनके अदम्य साहस और निष्ठा का प्रतीक है।

Post a Comment

0 Comments