पुर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने दो पुस्तकों का किया विमोचन

 



जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 29 वें दीक्षांत समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने फार्मेसी संस्थान के प्राध्यापक डॉ. आलोक दास द्वारा रचित दो पुस्तकों  “औषधीय रसायन शास्त्र  भाग 1” और “हर पौधे में होते हैं औषधीय गुण” का लोकार्पण किया। यह दोनों पुस्तकें औषध विज्ञान और वनस्पति आधारित औषधीय गुणों पर केंद्रित हैं, जो विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी मानी जा रही हैं।

इस अवसर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय तथा राज्य मंत्री (उच्च शिक्षा) श्रीमती रजनी तिवारी भी मंचासीन रहीं। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा ऐसे शोध परक और शैक्षणिक योगदान उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देते हैं। उन्होंने डॉ. आलोक दास को उनके शैक्षणिक योगदान के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनकी यह रचनाएं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने भी डॉ. आलोक दास को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि फार्मेसी संस्थान द्वारा किया जा रहा यह कार्य विश्वविद्यालय की अकादमिक साख को और मजबूत करेगा। समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने भी पुस्तकों की विषयवस्तु और प्रस्तुति की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments