एसडीएम नानपारा ने किया रावण दहन स्थल का निरीक्षण

रिपोर्ट - विजय बाजपेयी  

नानपारा/बहराइच। आज उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी, सीओ नानपारा प्रदुम्न सिंह ने तहसील नानपारा में स्थित विभिन्न रावण दहन स्थलों का निरीक्षण किया तथा आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने तथा शांति एवं  सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त की। एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने सभी से आपसी भाईचारे की भावना के साथ मिलजुल कर रहने व किसी भी तरह की अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील की तथा तहसील नानपारा में विभिन्न स्थानों पर रामलीला मैदान आदि में एसडीएम ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारी के साथ रावण दहन स्थल का निरीक्षण करते हुए पदाधिकारियों को रावण दहन को सुरक्षित संपन्न कराने व आवश्यक व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। एसडीएम नानपारा ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद नानपारा को व खंड विकास अधिकारी बलहा, नबाबगंज एवं शिवपुर को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत में साफ सफाई आदि कराने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments