रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार बिन्दु 

प्रयागराज /थरवई :-- शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक देश के पूर्व रक्षा मंत्री पद्मभूषण श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने पंडिला में श्रद्धांजलि अर्पित की । श्रद्धांजली कार्यक्रम गोलू यादव अनिरुद्ध यादव के नेतृत्व में किया गया, लोगो को फल मिठाई वितरण किया गया। इस अवसर पर महेश यादव प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी युवजन सभा , विजय गौतम जिला पंचायत सदस्य चिंटू यादव, समाज सेवी कपिल यादव रवि यादव अमन,मयंक, दिलीप पासी, सागर शुभम,निखिल, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।