स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 


रिपोर्ट - शमीम अहमद

 मड़ियाहूं, जौनपुर।स्थानीय नगर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2025 के लिए मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण का प्रारंभ कर दिया गया है। इसके अंतर्गत कई कार्यक्रमों का संचालन महाविद्यालय स्तर पर किया जाना है ।इसी कड़ी में आज महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण के पक्ष और विपक्ष में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वाद विवाद प्रतियोगिता में रेशमा बानो को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ ।  रेशमा बानो ने महिलाओं के आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक सशक्तीकरण को वक्त की जरूर बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एस के पाठक ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित होने वाले कार्यक्रम समाज में महिलाओं के अधिकारों और कर्तव्यों के प्रचार प्रसार का एक विशेष  माध्यम बनेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग के प्रभारी और मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्र द्वारा किया गया। महाविद्यालय के डॉ. दया सिंधु डॉ. अमिताभ कुमार डॉ. विवेक सिंह डॉ. आञ्जनेय पांडे सहित कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments