महिलाओं के सहारे कब्जे की कोशिश,प्रधान पति ने लगाई गुहार

रिपोर्ट - कुलदीप विश्वकर्मा 

महराजगंज /जौनपुर :-- स्थानीय खण्ड विकास क्षेत्र के रामनगर गांव में पारिवारिक विवाद ने राजनैतिक रूप ले लिया है जहां ग्राम प्रधान पति पिंटू गौतम ने अपनी भाभी इंदू देवी पर दबंगई के बल पर मकान कब्जा करने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पिंटू गौतम के अनुसार उनका भाई लक्ष्मण गौतम करीब दस वर्ष पूर्व परिवार से अलग हो गया था और पति–पत्नी के बीच सत्रह  वर्षों से न्यायालय में विवाद विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि कोर्ट में चल रहे मेंटीनेंस केस से बचने के लिए लक्ष्मण पिछले आठ सालों से फरार है।

प्रधान पति का कहना है कि उन्होंने पुराने घर ताजनपुर से लगभग आधा किलोमीटर दूर हरईपुर गांव में नया मकान बनाया है। आरोप है कि भाभी इंदू देवी अपने मयाके वालो तथा कुछ महिला संगठनों के लोगों के साथ पहुंचकर मकान पर कब्जा करने की फिराक में हैं।

पिंटू गौतम ने बताया कि इस प्रकरण को लेकर उन्होंने थाना सुजानगंज में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।उनका कहना है कि वे कानून में आस्था रखते हैं और किसी भी हाल में दबंगई नहीं चलने देंगे। गांव के कई ग्रामीणों ने भी पिंटू गौतम के समर्थन में आवाज उठाई, प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान पति क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सक्रिय हैं, इसी कारण कुछ लोग राजनैतिक लाभ के लिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments