सुजानगंज/ जौनपुर :-- राष्ट्रीय एकता के नायक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 जयंती के अवसर पर थानाध्यक्ष सुजानगंज द्वारा थाना स्थानीय सभी अधिकारी /कर्मचारी गण और थाना क्षेत्र के जे पी इण्टरनेशनल स्कूल के 75 छात्र ,राष्ट्रीय इण्टर कालेज के 100 छात्राए तथा ज्ञानस्थली स्कूल के 35 छात्र को राष्ट्र एकता की शपथ दिलाई गयी और रन फॉर यूनिटी कराया गया साथ ही साईबर जागरुकता करते हुए मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत एण्टीरोमियो मिशन शक्ति टीम थाना सुजानगंज द्वारा बालिकाओं को जागरुक किया गया।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री डा कौस्तुभ के निर्देशन में आज दिनांक 31.10.2025 को राष्ट्र एकता के नायक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर थानाध्यक्ष सुजानगंज द्वारा थाना स्थानीय कर्मचारी गण और थाना क्षेत्र के जे पी इण्टरनेशनल स्कूल के 75 छात्र ,राष्ट्रीय इण्टर कालेज के 100 छात्राओं तथा ज्ञानस्थली स्कूल के 35 छात्र को राष्ट्र एकता की शपथ दिलाई गयी और रन फॉर यूनिटी श्री गौरीशंकर मन्दिर सुजानगंज से प्रारम्भ कर सम्पूर्ण कस्बा सुजानगंज भ्रमण कराते हुए थाना स्थानीय पर समाप्त किए। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत एण्टीरोमियो/मिशन शक्ति टीम थाना सुजानगंज द्वारा बालिकाओं को जागरुक किया गया तथा बालिकाओं/छात्राओं को महिला अपराधों से सम्बंधित कानूनी प्रावधान तथा 1090, 112,1098,108,181, व साईबर सम्बन्धी नम्बर 1930 के सेवा की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि महिलाएं एवं छात्राएं निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं और पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा हेतु तत्पर है । ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं/बालिकाओं में अपने जीवन में ऊंची उड़ान भरने के लिए सकारात्मक सोच विकसित करना है, जिससे वह समाज में एक सशक्त नारी शक्ति बनकर समाज के साथ समान हिस्सेदारी से मिलकर विकसित समाज बनाती हैं। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा एम्बुलेंस सेवा-1098, चाइल्ड लाइन-108, स्वास्थ्य सेवा-102, गर्भवती महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में,घरेलू हिंसा के बारे में, आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।


0 Comments