बीच नदी में पलटी नाव एक की मौत 8 लापता , 13 लोग सुरक्षित बाहर निकले


रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 

 बहराइच। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में सुजौली थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा के किनारे नदी व जंगल के बीचोबीच बसे भरथापुर के लोग पड़ोसी जनपद लखीमपुर के खैरटिया बाजार से घरेलू सामान लेने गए हुए थे और वापस नाव के सहारे घर आ रहे थे इसी बीच नदी में पहुंचते ही नाव डगमगा कर डूब गई। नाव में कुल 22 लोग सवार थे जिसमें से 13 लोग जिन्हें तैरना आता था वह धीरे-धीरे करके सुरक्षित बाहर निकल आए वही एक महिला का मौके से शव बरामद हुआ और आठ लोग अभी भी लापता है जिनकी तलाश के लिए एनडीआरएफ पुलिस एसएसबी सहित मौके पर प्रशासन जुटा हुआ है लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी आठ लोगों का पता नहीं चल सका जिससे परिजन रो-रो कर परेशान हो रहे हैं। ज्ञात हो कि भरथापुर जाने के लिए मात्र एक नाव का ही सहारा है जिससे लोगों का आवागमन होता है। आजादी के 75 साल बीतने के बाद भी गांव सड़क नाली बिजली स्वास्थ्य शिक्षा नेटवर्क आदि से आज भी अछूता है ।वहां के लोगों को अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भी कठिन परिस्थितियों से जूझना पड़ता है। नाव में डूबे हुए आठ व्यक्तियों में नाविक मिहिलाल यादव पुत्र स्व पुतई उम्र 38 वर्ष ,शिवनंदन मौर्य पुत्र शालिगराम उम्र 50 वर्ष,सुमन पत्नी प्रमोद मौर्या उम्र 28 वर्ष ,सोहनी पुत्री प्रमोद उम्र 5 वर्ष, शिवम पुत्र रामनरेश मौर्य उम्र लगभग 9 वर्ष शामिल हैं। वहीं मृतक रमजैया पत्नी अज्ञात निवासी भगड़वा उम्र लगभग 60 वर्ष है जिसका शव बरामद किया गया है।

और रमजैया  के 2 पोते उम्र 7 साल व 10 साल शांति पत्नी पंचम की पुत्री 5 वर्ष 

अभी लापता हैं जिनकी तलाश एनडीआरएफ व पुलिस प्रशासन कर रहा है। आपको बताते चलें कि नाव में कुल 22 व्यक्ति सवार थे जिनमे 13 व्यक्ति तैर कर निकल आए वहीं  एक रम जैया पत्नी अज्ञात का शव बरामद हो चुका है। 24 घंटे बीतने के बाद भी डूबे हुए आठ लोगों का कुछ भी पता नहीं चल सका है। रिमझिम बारिश के बाद भी एनडीआरएफ ,एसएसबी प्रशासन मौके पर लोगों की तलाश में डाटा हुआ है। जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक एसडीएम थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments