शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी पुलिस
रिपोर्ट - विजय बाजपेयी
नानपारा/बहराइच :-- स्थानीय क्षेत्र के इटहा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई,परिजनों ने पति पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत इटहा के मजरा जोलाहन पुरवा में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शहनाज़ बानों उम्र लगभग 30 वर्ष की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि गांव निवासी इंशान अली ने अपनी पत्नी शहनाज़ बानों को पीट पीट कर मरणासन्न स्थिति में पहुंचा दिया उसके बाद इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल इटहा चौराहा ले गया। डाक्टर ने हालत गंभीर देख घर वालों को बुलाने और बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाने की बात कही कुछ देर बाद शहनाज़ की मौत हो गई। इंशान अली तुरंत वहां से भाग निकला, स्थानीय लोग रोकते रह गए लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों सहित लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना नानपारा पुलिस को दी गई। जंगली नाथ चौकी प्रभारी राम प्रवेश पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतका का माइका गांव में ही था। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि इंसान अली नशेबाज था आए दिन अपनी पत्नी को मारता था। बीती रात शहनाज़ मार के डर से अपने पिता के घर चली गई थी। परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह फिर वापस पति के घर गई थी वहां उसके पति इंसान अली ने उसे मारा पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। शहनाज़ बानों की शादी 12 वर्ष पहले गांव निवासी इंशान अली पुत्र मोलवी से हुई थी उसका एक 5 साल का लड़का भी है। कोतवाली नानपारा प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तरफ से तहरीर मिली है उसमें जहर खाने की बात कही गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

0 Comments