सरपतहा में महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, वाराणसी रेफर

 


सरपतहा/ जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने गांव के एक युवक के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने गांव के एक युवक कको फोन करके अपने घर बुलाती है। उसके कुछ समय बाद तेज शोरगुल शुरू हो गया। आस पास के लोग इकट्ठे हुए तों देखा कि युवक गंभीर रूप से घायल था उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए जहां युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।इस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मैं घटनास्थल पर गया वहां पता चला कि एक महिला ने रात को गांव के एक युवक को फोन करके अपने घर बुलाती है और युवक के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया जिससे युवक घायल हो गया है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए पूंछताछ की जा रही है ।

Post a Comment

0 Comments