नाबालिग मजदूर को मालिक ने मारी गोली, हुई मौत


रिपोर्ट - रंजीत तिवारी 

गोण्डा :-- जिले के इटियाथोक थानाक्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक होटल के मालिक ने नाबालिग मजदूर को होटल में काम करने के लिए बुलाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार भवानीपुर खुर्द के मजरा बंधुक पुरवा निवासी 15 वर्षीय मंगलदेव के पिता रामशंकर वर्मा उर्फ रमई ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गांधी चबूतरा के पास एक होटल में काम करता था और शाम को दुकान मालिक उसे घर से बुलाकर होटल पर काम करने के लिए ले गए थे। पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने रंजिश के चलते उनके बेटे की हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में खरगूपुर थाना क्षेत्र के महादेवा कला निवासी संदीप मिश्रा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। मृतक के परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments