सुहागरात की सुबह 75 वर्षीय दुल्हे की मौत, क्षेत्र में चर्चा


गौराबादशाहपुर/ जौनपुर :--  जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र से एक अजीब-सी घटना सामने आई है जहां सुहागरात की अगली सुबह 75 वर्षीय दुल्हे की मौत हो गई जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव निवासी सगरू (75) की पत्नी अनारी (65) की 1 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। पति-पत्नी के पास कोई औलाद नहीं थी। कुछ रिश्तेदारों की सलाह पर सगरू जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बैजारामपुर निवासी मनभावती (35) से विवाह करने का फैसला किया। मनभावती के पति की भी पिछले 7 साल पूर्व मौत हो चुकी थी तथा उसके पहले पति से तीन बच्चे (काजल अंजलि पुत्री और शिवा पुत्र) है। सोमवार को नवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए शादी के लिए चुना गया तथा मंदिर में रिश्तेदारों की उपस्थिति में संगरू ने मनभावती से विवाह कर अपने जीवन संगिनी बनाया तथा उसके पुत्री और पुत्र सहित अपने घर कुछमुछ ले आए। रात को पति-पत्नी ने एक ही कमरे में आराम किया। मंगलवार की सुबह अचानक संगरू की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिस पर लोग आननफानन में जौनपुर मुख्यालय के उजाला हॉस्पिटल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक घटित हुई यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।


इस घटना की चर्चा क्षेत्र में बहुत जोर-जोर शोर से होती रही। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि फिलहाल गौरा बादशाहपुर थाने पर ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं दी गई है यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्यवाही की जाएगी। मृतक को मुखाग्नि देने के लिए मुम्बई से भतीजे और रिस्तेदार पहुंच रहे थे। जौनपुर ब्यूरो,, सुनील मिश्रा 

👇🏼👇🏼👇🏼

https://www.facebook.com/share/p/1GcCdjqfWa/

Post a Comment

0 Comments