रिपोर्ट - विजय बाजपेयी
नानपारा/बहराइच :-- शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नव दुर्गा पूजा समिति बेला मकन बिचपरी में मंगलवार को कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन गांव के ही सम्मानित सदस्य मदन सिंह के द्वारा संपन्न कराया गया।इस आयोजन को परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार 101 कन्याओं तथा लंगुरे को विधिवत पूजन-अर्चन कर आदरपूर्वक दक्षिणा देकर भोजन कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे और कन्या पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।मदन सिंह ने बताया कि कन्या भोज आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखना है। समिति के पदाधिकारियों और युवाओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।स्थानीय लोगों ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना की और आगामी वर्षों में भी इसी प्रकार सामूहिक स्तर पर उत्सव मनाने का संकल्प लिया।

0 Comments